Maharajganj

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक: डॉ विपिन कुमार शुक्ला

  • ऑक्सीजन तो हम बिना किसी रूकावट के लेते हैं, तो फिर पौधरोपण के प्रति उदासीनता क्यों ?

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
लक्ष्मीपुर।

महराजगंज: मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी होगा जब कदम-कदम पर पौधे लगेंगे। पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। पौधरोपण के लिए आमजन को आगे आना होगा। उक्त बातें सीएचसी अधीक्षक डा. विपिन कुमार शुक्ला ने कही। इस दौरान आम, जामुन, अर्जुन, सहजन,पीपल आदि अस्पताल परिसर रोपित किये गये।

वक्ताओं डा. अंशू सिंह, डा.अरूण गुप्ता ने बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पर्यावरण संतुलन से ही मानव सुरक्षित व खुशहाल रहेगा। आक्सीजन तो हम बिना किसी रूकावट के लेते हैं तो फिर पौधरोपण के प्रति उदासीनता क्यों ? सुखद स्वास्थ में जब बाधा आती है तो शरीर को दिक्कत महसूस होने लगती है। मौजूदा आबादी को भरपूर आक्सीजन देने के लिए पेड़-पौधों की संख्या नाकाफी साबित हो रही है। यदि समय रहते हम न चेते तो बहुत देर हो जाएगी।

इस असंतुलन से ही पर्यावरण प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। प्रकृति मानव को मुफ्त में आक्सीजन समेत अनेक उपहार देती है। मानव भाग-दौड़ की आपाधापी में पेड़-पौधों की महत्ता को ऐसे भूला देता जैसे उसके जीवन में पेड़-पौधों का कोई महत्व ही नहीं है। मानव का यह नैतिक धर्म होना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकड़ियां भी देते हैं।

पौधों को खुद रोपने के लिए तत्पर हों और आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें। जब तक जन-जन में जागरुकता नहीं आएगी हम सभी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे। उठिए, तत्पर रहिए और पौधरोपण के नेक कार्य के लिए कदम बढ़ाइए। आप पौधा लगाइए हम आपका संदेश समाज तक पहुंचाएंगे। इस दौरान रामकृष्ण जायसवाल, आदित्य त्रिपाठी, पूजा सिंह, आलमगीर, रवि, सोनिया, विज्ञानमय त्रिपाठी, जालंधर आदि मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!