राम सीता विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर व पंडाल.

राम सीता विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर व पंडाल.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
लक्ष्मीपुर।
महराजगंज: लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा में बाबा बालक दास कुटी पर राम-जानकी मंदिर पर आयोजित रूद्र महायज्ञ में आयोजित राम कथा के दौरान भगवान श्री राम का विवाह उत्सव मनाया गया। जैसे ही कथावाचिका सुश्री प्रज्ञा शुक्ला ने प्रभु राम के विवाह का प्रसंग सुनाया चारों तरफ आओ सखियों मिल गाओ बधाई राम की बारात जनकपुर आई, आओ सखी गावो बधाई राम का विवाह आओ रे.., से मंदिर प्रांगण गूंजने लगा।
श्री रामायण कथा में प्रभु राम व शिव की महिमा का वर्णन करते कथावाचिका सुश्री प्रज्ञा शुक्ला ने कहा कि राम जी का विवाह सम्पन्नता का प्रतीक हैं और शिव भगवान का विवाह सादगी का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि दोनों विवाह हमें संदेश देते हैं कि अगर आप सम्पन्न हैं तो राम की तरह विवाह धूमधाम से करें। नहीं तो शिव की तरह सादगी से करें।
इस दौरान राम सीता विवाह के दौरान सिया रघुवर जी के संग परन लागी भंवरिया, झुक जाइयो तनिक रघुवीर सिया मेरी कहती है, .. जैसे राम विवाह के भजनों का भी गुणगान किया। मनमोहक झांकी की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। आध्यात्मिक जीवन के लिए तीर्थो में जाकर भजन कीर्तन सत्संग करना चाहिए।
इस दौरान यजमान के रूप में चन्द्रमुनि पाण्डेय सपत्नी, यज्ञाचार्य पं.गंगा प्रसाद मिश्र, बाबा जुगानी दास, ग्राम प्रधान गोल्डी सिंह,गिरजेश पाण्डेय रवि पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, अभय पाण्डेय, देवेन्द्र, अवधेश पाण्डेय, दुर्गा अग्रहरि, बबलू यादव, गया प्रसाद,संदीप अग्रहरि ,हरिश्चन्द्र रत्न लाल, राजेन्द्र, रामसहाय सहित भारी तादाद में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.