सावन के दूसरे सोमवार को मदरी शिव मंदिर पर भक्तों का उमडा़ शैलाब.

-
सावन के दूसरे सोमवार को मदरी शिव मंदिर पर भक्तों का उमडा़ शैलाब.
-
मदरी के शिव मंदिर पर लगा भारत व नेपाल के शिवभक्तों का तांता.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला मदरी के शिव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों का शैलाब उमड़ पडा। शिवभक्तों ने जल चढाकर मन्नतें मांगी। हर हर महादेव के जयकारे से शिवालय गुंज उठा।
भगवानपुर के मदरी की शिवनगरी नेपाल सीमा से एकदम सटे हुए है। नेपाल से सटे होने के कारण नेपाल के शिवभक्त बडी़ संख्या में आकर जलाभिषेक करते हैं। लोगों का मानना है कि मदरी के भोलेनाथ अपने भक्तों की मुराद पूरी करते हैं। मंदिर के बगल में मेला भी लगा है। सावन के दूसरे सोमवार को भारतीय व नेपाली नागरिकों ने जल चढा़या। सुरक्षा ब्यवस्था की दृष्टिकोण से भगवानपुर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौजूद रही। ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशया, भाजपा युवा नेता गिरजाशंकर पाण्डेय, आचार्य पंडित माधव तिवारी, राजेश मोदनवाल, अजय रौनियार, जयराम सिंह, मुन्द्रिका यादव आदि लोग व्यवस्था में लगें रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.