Maharajganj

बारिश में खुली पोल, नगर की व्यवस्था चरमराई, पनियरा के कम्पोजिट विद्यालय में घुसा पानी.

  • नगर अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच व्यवस्था किया बहाल.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.

महराजगंज: पनियरा नगर पंचायत में देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे। वही नगर की व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई। नगर में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कुछ वार्डों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। पनियरा नगर के कम्पोजिट विद्यालय में लाखों रुपए खर्च कर दिया। मगर जल निकासी का उचित प्रबंध नही किया गया। सुबह जब विद्यालय परिसर का ताला खोला गया तो परिसर तालाब में तब्दील हो गया था। वार्ड नंबर 5 कबीर नगर में जल जमाव की स्थिति बनी रही। तो वही पार्कों में पानी जमा होने से बच्चे खेल रहे थे। पनियरा नगर पंचायत में मुख्य समस्याओं में से जल निकासी सबसे प्रमुख समस्या है। कहीं अर्धनिर्मित नालियां तो कही जाम नालियां समस्या का कारण बन रही है।

क्या कहते हैं चेयरमैन:

पनियरा चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर विद्यालय परिसर में पहुंचकर सफाई कर्मियों द्वारा जल निकासी का तत्काल व्यवस्था कराया। जल निकासी के लिए सभी वार्डों में नालियों की सफाई कराया जा रहा है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!