अमृत सरोवर पर भगवानपुर ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया ने किया वृक्षारोपण.

-
अमृत सरोवर पर भगवानपुर ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया ने किया वृक्षारोपण.
-
सेखुआनी विद्यालय पर प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने लगाए पौधें.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में मंगलवार को अमृत सरोवर एवं सार्वजनिक स्थानों पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया के नेतृत्व में सागौल, आंवला, लिप्टस, जामुन, कदम, पाकड़ के 227 पौधों का रोपण कर उसमें पानी डाला गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने व शुद्ध आक्सीजन प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा वृक्षारोपण अभियान गांव गांव में चलाया जा रहा है जिसके क्रम में अमृत सरोवर पर तमाम प्रकार के पौधों का रोपण कराया गया है। वहीं ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सेखुआनी में विद्यालय परिसर, पंचायत भवन व विभिन्न स्थानों पर सैकडों पौधे लगवाए गए हैं।
इस दौरान भगवानपुर रोजगार सेवक शिवेश पाण्डेय, भाजपा युवा नेता गिरिजा शंकर पाण्डेय, रामकेवल गुप्ता ,सुग्रीव गुप्ता एवं गांव के तमाम समर्थक मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.