Baliya

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर हुई मौत

हिन्द मोर्चा न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

  • आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर हुई मौत

(बलिया)। थाना भीमपुरा क्षेत्र के ग्राम चरौवां पंकज कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह (33) की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि पंकज कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह अपने ही खेत में लगभग 4:15 बजे सांय को अपने खेत का मेढ़ बांध रहे थे। कि उसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक अकाशी बिजली उसके ऊपर आगिरी जिससे वह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

जैसे ही इसकी सूचना उसकी पत्नि संजू सिंह को मिली की उसके पति पंकज कुमार सिंह पर आकाशी बिजली गिरने से उसकी मृत्यू हो गई। रोरो कर बुरा हाल हो गया। वही पत्नि संजू सिंह ने थाना भीमपुरा प्रभारी से तहरीर देकर मृतक पति पंकज कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह की पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई है।

ग्राम प्रधान देवेन्द्र यादव ने बताया की मृतक का एक लगभग 5 साल का लड़का है।मृतक पंकज कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह चार भाई हैं जिसमे तीन भाई बाहर रहते हैं मृतक पंकज कुमार सिंह के ऊपर पुरी गिरहस्ती की जिम्मेवारी थी वह घर से लेकर खेती तक की जिम्मेवारी संभालता था।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!