Maharajganj

महिला प्रधान ने गाँव के ही लोगों पर लगाया जातिसूचक व जान से मारने का आरोप.

  • महिला प्रधान ने गाँव के ही लोगों पर लगाया जातिसूचक व जान से मारने का आरोप.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज
लक्ष्मीपुर/पुरन्दरपुर।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनियाविशुन की दलित महिला ग्राम प्रधान मुराती पत्नी स्व. तेजन ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 20 जून की रात गांव में एक विवाद हो गया था। जानकारी होने पर महिला प्रधान ने रात लगभग 9 बजे घटनास्थल की तरफ जा रही थी। कि रास्ते में ही पोल पर लगे बल्ब के उजाले में देखा कि गांव के ही कुछ लोग खड़े थे। महिला प्रधान ने जैसे ही उन लोगों के करीब पहुँची कि जातिसूचक शब्द व भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे विरोध करने पर गाँव के लोगों ने महिला प्रधान पर फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। महिला प्रधान अपनी जान बचाने के लिए भागी मगर लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और मारने पीटने लगें। किसी तरह से महिला प्रधान अपनी जान बचाकर गांव के ही एक व्यक्ति के घर में घुसकर जान बचायी। सूचना पर पहुँची पुरन्दरपुर पुलिस ने महिला प्रधान को घर से निकालकर पीड़ित महिला प्रधान के घर छोड़ा वही पीड़िता ने पुरन्दरपुर थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!