Maharajganj

उपमुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर जनता से किया सीधा संवाद

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/कोल्हुई.

  • कोल्हुई बाजार के आदर्श इंटर कालेज पर आयोजित हुई जनसभा .

कोल्हुई कस्बे के आदर्श इंटर कालेज के परिसर में बुधवार को उपमुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी भीड़ उमर पड़ी। बुधवार को लगभग 12 बजे हेलीकाप्टर से कार्यक्रम में पहुचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का वित्त मंत्री पंकज चौधरी समेत सभी विधायकों ने माला पहना कर स्वागत किया।

अपने संबोधन से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कोल्हुई की 5 महिलाओं को आवास का चाभी सौपकर कार्यक्रम का शुभारंभ।नारी शक्ति प्रेरणा लघु उद्योग के तहत तीन महिला समूहों को 4 करोड़ से अधिक का चेक प्रदान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया और कहा कि पहले की सरकार जो पैसा आपके लिए भेजती थी उसका आधा भी आप लोगों तक नही पहुचता था।

अब सभी के पास खाता है जिस वजह से जो भी सरकार के तरफ से आपको पैसा भेजा जाता है शत प्रतिशत आप लोगों तक पहुचता है। विपक्षियों पर भी जमकर बरसे। मोदी को हटाने के लिए सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे है। जनता सब जान गयी है। मोदी ने देश को विकास की ओर नया आयाम दिया है। प्रदेश व केन्द्र सरकार में सभी वर्गों के लोग खुशहाल हैं।

चिलचिलाती धूप में भी उपमुख्यमंत्री को सुनने के लिए डटी रही जनता.

मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनसभा को सुनने के लिए कड़ाके की धूप में भी जनता डटी रही।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधन की शुरुआत जय श्रीराम के नारे से साथ किया और जनसमूह का आभार व्यक्त किया और कहा कि मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए हर प्रकार से प्रयास कर रही है।

सम्मान निधि, उज्ज्वला ,मुफ्त बीमा ,कृषि बीमा,आवास ,महिला शसक्तीकरण समेत बहुत सी योजनाएं जो गरीबों और महिलाओं के उत्थान के चलाये जा रहे। इसी वजह से आज महिलाएं भी देश की तरक्की में अपना योगदान दे रही है।किसानों को भी सम्मान निधि समेत बहुत से लाभपरक योजनाओं से लाभवन्नित किया जा रहा। आज सभी वर्गों के लोग खुशहाल हैं।

इस दौरान मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, महराजगंज विधायक जयमंगल कन्नौजिया,दीनानाथ सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, समीर त्रिपाठी,अरुण शुक्ला, राजेश जायसवाल, नगर पंचायत बृजमनगंज अध्यक्ष राकेश जायसवाल,ब्लाक प्रमुख बृजमनगंज उदयराज यादव , मधुर सिंह, बिल्लू सिंह, राहुल सिंह,श्रीराम जायसवाल,स्वरूप जायसवाल सहित भारी तादाद में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह का कद बढ़ा गये उपमुख्यमंत्री.

कोल्हुई बाजार में आयोजित जनसभा के सम्बोधन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जहां भाजपा की उपलब्धियां व मोदी सरकार का बखान कर रहे थे, वहीं फरेन्दा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह को बहुत ही करीबी बताया। फरेन्दा की दूर-दराज से आयी जनमानस व पार्टीजनों ने अपने नेता पूर्व विधायक का नाम सुन अभिभूत होकर खूब नारेबाजी की। जनसभा के माध्यम से पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह का कद बढ़ा दिया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने।

हिन्दमोर्चा संवाददाता कोल्हुई, सुनील कुमार मिश्रा.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!