Maharajganj

समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष बनने पर विक्रम यादव को जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.

  • लोक सभा चुनाव में पार्टी की जीत में अहम भूमिका अदा करेगें विधान सभा अध्यक्ष. विद्यासागर यादव,

नौतनवां विधान सभा के अध्यक्ष बनने पर विक्रम यादव को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को नौतनवां ब्लाक के मिश्रवलिया चौराहे पर माला पहनाकर बधाई दिया। वहीं विधान सभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने भी नवागत जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर सोमवार को महराजगंज जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने पार्टी की मजबूती के लिए नौतनवां विधान सभा अध्यक्ष पद पर विक्रम यादव के नाम की घोषणा किया और मंगलवार को नौतनवां ब्लाक के मिश्रवलिया चौराहे पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनको माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पार्टी के जिला प्रभारी श्रवण कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजू दूवे, पिछडा वर्ग के जिला अध्यक्ष अमरजीत साहनी, कार्यकर्ता रंजीत यादव, बाबूलाल यादव, रामकिशोर पासवान, जनार्दन भारती, गुलहसन अली, ओमप्रकाश यादव, अनिल पाठक, रघुबर यादव, बैजनाथ, बबलू, तबारक अली, रामबहादुर, सुरेंद्र, राम सिंह, पुरूषोत्तम, राजन, रामसमुझ, विजय चौहान, पन्नेलाल, मंगरू साहनी, रामप्रकाश मद्धेशिया,रमेश चौधरी, प्रकाश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!