संदिग्धपरिस्थियों में आवास में मृत मिले नायब तहसीलदार.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/फरेन्दा.
-
सरकारी आवास पर हुई घटना.
-
हृदयगति से मृत्यु होने की आशंका.
-
शव के पास मेज पर रखी थी दवा व मग.
फरेंदा तहसील के धानी सर्किल क्षेत्र में तैनात नायब तहसीलदार शत्रुघ्न राय शुक्रवार को फरेंदा स्थित अपने सरकारी आवास पर मृत मिले। उनका शव कुर्सी पर पड़ा था। सुबह 10 बजे तक जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर जब लोग अंदर गए तब इस घटना की जानकारी हो सकी। नायब तहसीलदार की मौत की सूचना पर जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की।
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के धसका गांव निवासी शत्रुघ्न राय धानी सर्किल क्षेत्र में नायब तहसीलदार थे। जुलाई 2022 में उनकी तैनाती यहां हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तक जब उनका दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने आवाज लगाई। दरवाजा तोड़कर जब लोग अंदर गए तो उनका शव कुर्सी पर पड़ा मिला। कर्मचारियों ने आनन-फानन घटना की सूचना तहसीलदार रामानुज त्रिपाठी को दिया। कुछ देर बाद एडीएम पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम मुकेश कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पैतृक गांव में उनके परिजनों को भी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। नायब तहसीलदार के परिवार में पत्नी व दो पुत्रियां हैं। नायब तहसीलदार के आकस्मिक मौत से प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.