Maharajganj

महिला ने गांव के व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप.

  • महिला ने गांव के व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/लक्ष्मीपुर/पुरन्दरपुर.

  • आरोपी ने कहा आरोप निराधार है, मेडिकल जांच हो तो सामने आ जायेगी सच्चाई.

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की विवाहिता ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर झोपड़ी में घुस कर जबरन डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मिली तहरीर के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुरन्दरपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाई है। कि बीते देर रात करीब दो बजे झोपड़ी में सोई हुई थी। गांव का एक व्यक्ति हमारे झोपड़ी में घुस कर डरा धमकाकर हमारे साथ जबरिया दुष्कर्म किया पीड़िता ने दिए तहरीर में लिखा है। कि मैं किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। वही देर रात को ही विवाहिता द्वारा डायल 112 पर फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। वही आरोपी से जब इस प्रकरण में बात की गई। तो आरोपी ने बताया कि आरोप निराधार है। मेडिकल जाँच से झूठे आरोप से पर्दा उठ सकता है।
इस संबंध में थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!