महदेईया के बकुलादह का बगीचा बना जुआरियां का सेफ अड्डा.

-
महदेईया के बकुलादह का बगीचा बना जुआरियां का सेफ अड्डा.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.
-
दोपहर 12 बजे से शाम तक रोजाना चलता है जुआ, नौतनवां से खेलने आते हैं लोग.
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया टोला बकलुदह गांव का बगीचा जुआरियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है। दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक जुआ चलता है। जुआ खेलने के लिए आसपास गांव के अलावा नेपाल व नौतनवां के जुआरी जुआ खेलने आते हैं।
बताया जा रहा है कि रोजाना लाखों का जुआ होता है। दूर दूर से भी खेलने लोग आते हैं। नेपाल व नौतनवां से भी लोग आते हैं। बकुलादह गांव नदी के किनारे बसा होने के कारण लोगों का आवागमन नही होता है। नदी के किनारे एक बांस का बगीचा है जहां पर जुआ चलता है। सुरक्षित स्थान होने के कारण जुआरी अपना अड्डा बना बैठे हैं। लोगों ने बताया कि जुए में युवक बर्बाद हो रहे हैं। पढाई लिखाई व काम धन्धा छोड़ जुआ देखने या खेलने पहुंच जाते हैं। ऐसा नही है कि पुलिस को इसकी भनक नही है लेकिन पुलिस पता नही क्यों मूकदर्शक बनी हुई है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल का कहना है कि जल्द ही जुआ के अड्डे पर छापेमारी की जाएगी। पकडे़ जाने पर किसी को बक्शा नही जाएगा।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.