Baliya

यात्री शेड व सामुदायिक शौचालय का ब्लाक प्रमुख ने किया लोकार्पण

बेल्थरारोड। सीयर ब्लाक के विकास पुत्र ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने शुक्रवार को यात्री शेड व सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया।

वहीं उन्होंने मीडिया के सवालों पे कहा कि उभांव थाना परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण करवा कर उसका मेरे द्वारा लोकार्पण किया गया। कहा कि मुझे खुशी है कि उभांव थाना के पुलिसकर्मी, फरियादी व आम जनता में महिला तथा पुरुष इस शौचालय का उपयोग अपने तरीके से कर सकेगें। इसका अभाव यहां पुलिसकर्मियों के बीच खटक रहा था, जो थाना प्रभारी द्वारा संज्ञान में दिये जाने के बाद इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण ब्लाक की ओर से कराया गया है।

उन्होने कहा कि सीयर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं मेरी परम पूज्य माता श्रीमती शिव कुमारी सिंह के हाथों ग्राम मुजौना के सामने यात्री शेड का फीता काट कर लोकार्पण कराया गया। इस यात्री शेड के सटे शुद्ध पेयजल के लिए इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प भी ब्लाक की ओर से जनहित में स्थापित कराया गया है।

इस यात्री शेड का उपयोग मूलतः बच्चों के स्कूल आने-जाने, यात्रियों के प्राईवेट वाहनों की इन्तजारी के लिए उपयोग हो सकेगा। इसके अलावे आस-पास के ग्रामीण भी समय पाकर इसका लाभ उठा सकेगें।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की प्रातः 10 बजे पन्द्रहवां/राज्य वित योजना 2021-22 के तहत 5.66 लाख से निर्मित ग्राम तुर्तीपार के मुजौना में बीडीसी सदस्य श्रीमती शिव कुमारी सिंह द्वारा यात्री शेड का एवं पन्द्रहवां/पंचम राज्य वित वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत 14.5 लाख की लागत से उभांव थाना परिसर में ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह द्वारा नव निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण फीता काट कर तथा शिलापट द्वारा अनावरण किया गया।

खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया।इस मौके पर उभांव थाने के उप निरीक्षक दिनेश चन्द कौशिक, विनय कुमार सिंह, दीपक सिंह, ध्रुप सिंह, राजीव सिंह ‘‘टिल्लू‘‘, सान्तनू, आयूष, अभिषेक सिंह, आनन्द सिंह ‘‘छोटू‘‘, मु0 दानिस फिरोज, ताबीस भाई, अम्बुज सिंह, सोनू सिंह, चन्दन आदि मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!