Maharajganj

बसपा एवं अन्य दलों के कद्दावर नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.

  • राजनीतिक शह मात के खेल में नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी.
  • पं.दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है मोदी, योगी सरकार.पंकज चौधरी,

निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा आसमान पर है। राजनीतिक शह मात के खेल में नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को महराजगंज जिले के बसपा एवम् अन्य दलों के कद्दावर नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है ।उन्हें भाजपा कार्यालय पर भाजपा के जिला संयोजक संजय पांडेय, जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी एवम् सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया की मौजूदगी में भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई ।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बसपा के कोर्डिनेटर राजन तिवारी ने भाजपा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को हर संभव जिताने के लिए कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा में आने से निश्चित तौर से भाजपा मजबूत हुई है।

इसका व्यापक असर इस निकाय के चुनाव में भी देखने को मिलेगा उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सबका साथ और सबका विकास की बात करती है और इसी को ध्यान में रखकर सबका विकास भी किया जा रहा है। आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास की नई इबारत लिखने का कार्य किया है वही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर बिना भेद भाव सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर उठाने के लिए पं.दीन दयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार कर रही है मोदी योगी सरकार।

पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्यता लेने आए लोगों को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा की टोपी, गमछा और माला पहनाकर स्वागत किया। जिला संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यों और नीतियों से लोगों के दिलो में विश्वास जगाया है।जिसके कारण आज भारी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता लिए।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, निवर्तमान जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता ,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल बसपा छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले राजन तिवारी, अवनीश नारायण त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा की सदस्यता लेने वालों में ओ पी त्रिपाठी अखिल भारतीय ब्रह्मण महासंघ जिला संरक्षक, संजय पांडेय जिला प्रभारी अखिल भारतीय ब्रह्मण महासंघ, राकेश पांडेय जिला संयोजक अखिल भारतीय ब्रह्मण महासंघ, नृपेंद्र मणि त्रिपाठी, नितीश त्रिपाठी, सिकंदर कश्यप, अनीश पासवान, बलराम साहनी, अखिलेश मौर्य, शमसाद अली, अमन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!