Ayodhya

जलालपुर के निकाय चुनाव में पहली बार कमल खिलाने में जुटे भाजपाई

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर निकाय चुनाव में पहली बार कमल का फूल खिलाने के दृढ़ संकल्प के साथ भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। भाजपा के चुनावी अभियान का श्री गणेश प्रभारी मंत्री अंबेडकर नगर व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव की मौजूदगी में हुआ।

जलालपुर नगर स्थित मंगलम मैरेज हाल में भावभीने स्वागत के बीच,जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी समेत वरिष्ठ भाजपाइयों की उपस्थिति में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुनाव विजय का मंत्र दिया।प्रभारी मंत्री ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास टैग लाइन के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ को जन जन तक पहुंचने के आह्वान कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से नगर में फिर से जय भाजपा तय भाजपा का नारा बुलंद किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, डाक्टर संतोष सिंह, अमित त्रिपाठी, जिला मंत्री पंकज वर्मा, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, युवा मोर्चा जिला मंत्री नीरज प्रताप, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, कृष्ण गोपाल कसौधन, सीमा गुप्ता, सुरेंद्र सोनी, केशव श्रीवास्तव, शाश्वत मिश्र आदि मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!