Maharajganj

वित्त राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में फलाहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/नौतनवां।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सासंद पंकज चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एम‌एलसी धर्मेंद्र सिंह व क्षेत्रीय विधायक श्रृषि त्रिपाठी के नेतृत्व में नौतनवां के एक मैरेज हाल में फलाहार कार्यक्रम आयोजित कर व्रत धारियों को फलाहार कराया गया।

शनिवार को नौतनवां के रियल गार्डन मैरेज हॉल में केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एम‌एलसी धर्मेंद्र सिंह व क्षेत्रीय विधायक श्रृषि त्रिपाठी व ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया के अगुवाई में व्रत धारियों को फलाहार कराया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चैत्र नवरात्र हमारे लिए गर्व की बात है। इसमें व्रत धारियों को फलाहार कराया पुनीत कार्य होता है।

इस फलाहार कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को धन्यवाद भी दिया।  क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बहुत ही पुनीत कार्य होता है फल वितरित करना। क्षेत्रीय विधायक श्रृषि त्रिपाठी ने कहा बहुत बहुत बधाई कि केंद्रीय मंत्री जी इस कार्यक्रम में आकर धन्यवाद दिया।और मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धिया भी गिनाई। ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने भी आगुंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों को गिनाए और साथ ही यह भी कहा कि व्रतधारियों को फल वितरित कराना बहुत ही पुनीत कार्य होता है।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि घुघली ओम प्रकाश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सदर विवेक गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्ता, ब्लाक प्रमुख धानी योगेंद्र त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख बृजमनगंज उदय राज गुप्ता, निवर्तमान चेयरमैन गुड्डू खान, उमेश जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, समीर त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, नरसिंह पांडेय, बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, हरिकेश चंद्र पाठक , बबलू सिंह, विशुनदेव चौरसिया, मनोज राना, सोनू वर्मा, अजय अग्रहरि, कमलेश पांडेय, धीरज तिवारी.

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!