बेल्थरारॊड विधान सभा सीमाओं पर चारों तरफ 6 आकर्षक द्वार बनेंगें विधायक हंसू राम

हिन्द मोर्चा न्यूज़ बेल्थरारॊड बलिय
(बलिया) बिल्थरारोड विधान सभा की सीमाओं पर महापुरुषों के नाम बनेंगे 6 द्वार विधान सभा की सीमाओं पर महापुरुषों के नाम बनेंगे 6 द्वार विधायक हंसूराम ने अपने निर्वाचन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा वासियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जानकारी दी कि महापुरुषों के नाम पर आदर्श विधान सभा की पहचान हेतु सीमा पर चारों तरफ 6 आकर्षक द्वार बनने जा रहे हैं।
विधायक हंसू राम ने क्षेत्रीय मीडियाकर्मियों को माल्यार्पण अंगवस्त्र व मिष्ठान से सम्मनित करने के बाद बीते एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि गरीब व असहायों के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से धन चिकित्सकीय सुविधा के लिए उपलब्ध कराया है।
कुल राज्य सड़क से 5 सड़के 2 करोड़ 93 लाख रुपये, विशेष मरम्मत योजना के अन्तर्गत 30 सड़के 4.50 करोड़ रुपये, सामान्य मरम्मत योजना से 16 सड़के 1.50 करोड़ रुपये, विधायक निधि से 3 करोड़ रुपये में 35 सड़के बनाने के लिए दिया था, जो पूर्ण हो चली है। 11 हाईमास्क लाईट प्रमुख स्थानों पर लगवाया है।
बेल्थरारोड के विधानसभा की पहचान के लिए उसके चारों तरफ सीमाओं पर 6 गेट महापुरुषों के नाम स्मृति द्वार के रुप में तुर्तीपार में, नरला, गोठवा-गोठाई, नगरा, बरौली तथा अखोप में बनने जा रहा है।
कहा कि घाघरा नदी के किनारें तुर्तीपार शमशान घाट पर बैठने की ब्यवस्था में 100 बाई 63 फीट में बैठने की ब्यवस्था होने जा रहा है। प्रकाश ब्यवस्था के पक्ष में एक हाई मास्क का फाउण्डेशन बन चुका है। जो अति शीघ्र वह भी लग जायेगा। वहां पर एक वाटर कूलर भी प्रस्तावित है। जो निकट भविष्य में लगेगा।
शमशान घाट पर आने जाने के लिए मार्ग कुछ क्षतिग्रस्त था उसे भी ठीक करवा दिया गया है। आदर्श विधान सभा के रुप में उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा को विकसित करने का मेरा सपना है उसे पूरा करने का प्रयास करुंगा। अंत में कहा कि बेल्थरारोड में सीओ का पद सृजित हो जायेगा तब जाकर सीओ कार्यालय संचालित हो जायेगा।
इस मौके पर सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ विधायक हंसूराम को फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अरबाज खां, जयप्रकाश यादव, उमेश अम्बेडकर, राज बहादुर यादव, मुरली यादव, संदीप यादव, बीरेन्द्र यादव, मिथिलेश राजभर आदि लोग मौजूद रहे।