Baliya

विद्युत कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल शुरू होने के साथ ही उपभोक्ताओं पे क्या रहा असर

हिन्द मोर्चा न्यूज़ बेल्थरारॊड बलिया

(बलिया) बेल्थरारॊड विद्युत आपूर्ति ठप होने से जहां बीएसएनएल का नेट काम करना बंद कर दिया है वहीं पानी के लिए लोगों की परेशानियों में इजाफा हो गया है। उधर विभाग के अधिकारी भी इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी से इंकार कर रहे हैं।

विद्युत कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। परन्तु बेल्थरारोड में 12 घंटे पहले से (16 मार्च की सुबह) से ही नगर की विद्युत आपूर्ति ठप कर दिया गया है। इससे लोगों की परेशानियों में इजाफा हो गया है। गुरुवार की सुबह से ही नगर की आपूर्ति ठप रही। सुबह  आपूर्ति गायब होने से अधिकांश लोगों के घरों की पानी की टंकी खाली हो गई। इससे लोगों में हाहाकार मच गया। इस दौरान जब विद्युत अधिकारियों के आफिस का जायजा लिया गया तो वह वहां नहीं मिले।

इस सम्बन्ध में एक विद्युत कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हड़ताल के समय जनता के कोपभाजन से बचने के लिए अधिकारी हमें यहां छोड़ कर लाइन ले लेते हैं। ऐसे में सबके आक्रोश को सहना मजबूरी बन जाती है। देखा जाए तो विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बेल्थरारोड नगरवासियों को झेलना पड़ता है।गुरुवार को भी जहां देहात की फीडर चालू रही वहीं नगरवासियों को हड़ताल की घोषणा के 12 घंटे पूर्व से ही विद्युत आपूर्ति से वंचित कर दिया गया।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!