पति को छोड़ विवाहिता अपने भांजे के साथ नगदी जेवर लेकर फरार

-
कार्यवाही के लिए पुलिस को दी गई मामले की तहरीर
दियोरिया कला पीलीभीत। प्रेम प्रसंग के चलते विवाहिता महिला अपने पति को छोड़कर नगदी जेवर व अपने एक बच्चें को लेकर अपने भांजे के साथ फरार फरार हो गई। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों में खलबली मच गई। विवाहिता अपने साथ एक वर्ष का बच्चा व हजारों रुपये की नगदी व जेवर भी ले गई है। मामले की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। विवाहिता के पति ने अपने भांजे पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग है।
कहावत कहते हैं कि प्यार का नशा ही ऐसा होता है जिसके आगे इंसान को कुछ भी दिखाई नहीं देता। जब प्यार का परिवार प्रेमी और प्रेमिका पर चढ़ता है तो इंसान कुछ भी करने से पहले बिल्कुल नहीं झिझकता। और कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसा ही रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।उपरोक्त कथन को चरितार्थ का रूप देते हुए एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी भांजे के साथ फरार हो गई।
इतना ही नहीं महिला नगदी जेवर व एक वर्ष के बच्चे को भी साथ ले गई। मजदूरी करके घर वापस आये पति ने जब महिला को घर नहीं पाया तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को देकर महिला की बरामदगी कराए जाने की मांग है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला का काफी समय से अपने भांजे के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा है। बताया जाता है भांजा रिश्तेदारी के चलते उसके घर मेहमानबाजी के लिए आता जाता था। इसी बीच भांजे का अपनी ही मामी के साथ प्रेम प्रंसग शुरू हो गया। इसके बाद पति की गैरमौजूदगी में युवक अपनी मामी को लेकर फरार हो गया।
परिजनों को जानकारी लगते ही उनके होश उड़ गए। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस पुलिस को दी हुई तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी को उसका भांजा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। वही महिला अपने साथ तीस हजार रुपए की नगदी पचास हजार रुपए का जेवर तथा एक वर्ष के वच्चे को भी साथ ले गयी है।
जिसकी शिकायत करने उक्त व्यक्ति अपने बहनोई घर पर गया तो उन्होंने जवाब में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के वावत फरार विवाहिता के पति ने पुलिस को एक तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।